जिप सदस्य ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पड़ावचक खजुरी स्थित गुरु कृपा धाम महर्षि मेंही आश्रम के प्रांगण में 8 एवं 9 मार्च को संतमत सत्संग जिला अधिवेशन आयोजित होगा.
फुल्लीडुमर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पड़ावचक खजुरी स्थित गुरु कृपा धाम महर्षि मेंही आश्रम के प्रांगण में 8 एवं 9 मार्च को संतमत सत्संग जिला अधिवेशन आयोजित होगा. इसे लेकर यहां तैयारी शुरू हो गयी है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फुल्लीडुमर उत्तरी के जिप सदस्य विश्वजीत दीपांकर उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम को लेकर जिप सदस्य ने संतमत सत्संग के कमेटी सदस्यों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है. उन्होंने रविवार को कार्यक्रम स्थल पर बनाये जा रहे भव्य पंडाल आदि का निरीक्षण किया. इस मौके पर समिति सदस्य डॉ गुलजारी लाल, डॉ गजानंद भक्त, राहुल रंजन, भास्कर यादव, नितेश कुमार, अमीन यादव, केदार यादव, मुरलीधरन पंडित, बालकृष्ण पंडित, उमेश राणा, राजकिशोर ठाकुर, अभिषेक कुमार, सचिदानंद यादव, भावेश पंडित, बिहारी यादव, योगी राणा, मदन कुमार, घनश्याम पंडित, जयद्रथ कुमार, गोपाल कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










