चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
-बाराकोला गांव निवासी गिरफ्तार युवक से पूछताछ में हुए कई खुलासे कटोरिया कटोरिया थाना की पुलिस टीम ने बाइक चोरी कांड का खुलासा किया है. बाराकोला गांव में छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी युवक को गिरफ्तार भी किया है. गिरफ्तार युवक का नाम गोपी कुमार उर्फ प्रभु कुमार है. अनुसंधान व गुप्त सूचना पर कटोरिया पुलिस टीम ने बाराकोला गांव में छापेमारी के दौरान उक्त कार्रवाई की. प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. गिरफ्तार आरोपी युवक से पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे भी हुए हैं. संबंधित खुलासों की दिशा में पुलिस आगे की कार्रवाई में भी जुट गई है. आरोपी के घर से बरामद चोरी की बाइक के मामले में भी आगे की प्रक्रिया की जा रही हे. गिरफ्तार युवक को पुलिस अभिरक्षा में बांका कोर्ट भेजा गया. कटोरिया पुलिस इस खुलासा को बड़ी कामयाबी मान रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




