हाइवा की ठोकर से महिला जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन
हाइवा की ठोकर से महिला जख्मी, रेफर

हाइवा की ठोकर से महिला जख्मी, रेफर

विज्ञापन

बौंसी. बौंसी बाजार में शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जानकारी के अनुसार तेतरिया गांव निवासी मिथुन यादव की पत्नी रूबी देवी छठ पर्व की खरीदारी के लिए बौंसी बाजार आयी थी. इसी बीच हाइवा ने बीच बाजार में उसे ठोकर मार दिया. दुर्घटना में दाहिने पांव के तलवे निचला हिस्सा बुरी तरह चोटिल हो गया. परिजनों के द्वारा इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. ड्यूटी पर तैनात डॉ शाहीन बानो की मौजूदगी में जख्मी का इलाज किया गया. जानकारी के अनुसार तलवा से लेकर अंगूठा तक 22 टांका लगाया गया है. हालांकि परिजनों के द्वारा वाहन को पकड़ लिया गया है. रेफरल अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन