घरेलू कलह में जहर खाकर महिला ने की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
घरेलू कलह में जहर खाकर महिला ने की आत्महत्या

चांदन थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में गुरुवार को 30 वर्षीय महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली

विज्ञापन

चांदन.

चांदन थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में गुरुवार को 30 वर्षीय महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान नावाडीह गांव निवासी जागो रमानी की पुत्री कुल्फी देवी के रूप में है. घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है. हालांकि घटना की सूचना पुलिस को बिना दिए ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार नावाडीह निवासी कुल्फी देवी की शादी करीब ग्यारह वर्ष पूर्व देवघर जिला के भोजपुर गांव में सूरज रमानी के साथ हुई थी. शादी के बाद से कुल्फी देवी अपने पति के साथ नावाडीह गांव में ही रहकर जीवन-यापन करती थी. गुरुवार की सुबह पति के मजदूरी करने देवघर जाने के बाद घर में भाई की पत्नी के साथ घरेलू कलह हुआ. नोंकझोंक के बाद कुल्फी देवी ने कीटनाशक पी लिया. स्थिति बिगडने पर परिजन उसे प्राइवेट क्लिनिक ले गए. लेकिन वहां भर्ती नहीं लेने पर उसे नाजुक स्थिति में चांदन सीएचसी ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका कुल्फी देवी की दस वर्षीया पुत्री कंचन कुमारी, सात वर्षीया पुत्री रिया कुमारी व चार वर्षीय अभिराज कुमार आदि का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन