अमरपुर विद्युत प्रमंडल में बिजली चोरी के खिलाफ चला अभियान, 41 लोगों पर केस दर्ज
Updated at : 12 Mar 2026 8:02 PM (IST)
विज्ञापन

. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अमरपुर अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुरुवार को बिजली चोरी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया
विज्ञापन
अमरपुर.
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अमरपुर अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुरुवार को बिजली चोरी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान विभागीय टीम ने व्यापक जांच करते हुए कई जगहों पर छापेमारी की. अभियान के क्रम में स्मार्ट मीटर बाइपास कर अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा गया. इसके अलावा कई उपभोक्ता ऐसे भी पाये गये जिनकी बकाया राशि के कारण विद्युत कनेक्शन पूर्व में ही काट दिया गया था, लेकिन वे टोका लगाकर चोरी से बिजली का उपयोग कर रहे थे. कुल 41 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. विद्युत विभाग की टीम ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अभियान के दौरान कई जगहों पर अवैध कनेक्शन को तुरंत हटाया गया तथा बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गयी. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अमरपुर के कार्यपालक अभियंता प्रकाश झा ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर बाइपास कर या टोका लगाकर बिजली का उपयोग करना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जायेगी. कार्यपालक अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं के ऊपर बिजली बिल की बकाया राशि है, वे जल्द से जल्द अपना बकाया जमा कर दें, ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके. उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति देना है, लेकिन इसके लिए उपभोक्ताओं का सहयोग भी जरूरी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और जहां भी अनियमितता मिलेगी, वहां सख्त कार्रवाई की जायेगी. विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिजली चोरी करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है.इन प्रशाखा अंतर्गत की गयी प्राथमिकी
अमरपुर में – 2
लक्ष्मीपुर चिरैया में- 4शंभुगंज में- 4
फुल्लीडुमर में- 5रजौन में 13
सकहारा में -8धोरैया में – 5
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




