15 को 15 केंद्रों पर होगी सिविल न्यायालय परिचारी की परीक्षा

Updated at : 12 Mar 2026 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
15 को 15 केंद्रों पर होगी सिविल न्यायालय परिचारी की परीक्षा

जिले में 15 मार्च को सिविल न्यायालय परिचारी (चपरासी, सामान्य, अर्दली) पद पर नियुक्ति के लिए परीक्षा होनी है

विज्ञापन

बांका. जिले में 15 मार्च को सिविल न्यायालय परिचारी (चपरासी, सामान्य, अर्दली) पद पर नियुक्ति के लिए परीक्षा होनी है. इसके सफल संचालन को लेकर समाहरणालय सभागार में गुरुवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य, डीएम नवदीप शुक्ला व एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बैठक की. इसमें बताया गया कि जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी. जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा 10 से 12 एवं द्वितीय पाली की परीक्षा 2 से 4 बजे तक आयोजित होगी. परीक्षा को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बांका नियंत्री पदाधिकारी होंगे और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बांका को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है. वहीं परीक्षा के सफल संचालन में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन बांका की ओर से जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) बांका को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. परीक्षा केंद्रों में केंद्राधीक्षकों से समन्वय, वीक्षकों की नियुक्ति एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. जबकि सभी परीक्षा केंद्रों परस्टैटिक दंडाधिकारी, गोपनीय सामग्री के सुरक्षित आवागमन के लिए गश्ती दल दंडाधिकारी व उनके साथ पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बल को निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने कर्तव्यों का समयबद्ध व कर्तव्यनिष्ठा के साथ अनुपालन सुनिश्चित करेंगे. सुरक्षा को देखते हुए प्रत्येक परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर डीएफएमडी एवं एचएचएमडी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केंद्र बांका को दिया गया है. बैठक में संबंधित सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन