हंसडीहा में ट्रेन पर चढ़ी महिला, मंदारहील नहीं पहुंचीं

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 21 May 2026 11:12 AM

विज्ञापन

Banka News : घर लौटने के लिए लोकल ट्रेन में बैठी महिला रहस्यमय तरीके से लापता हो गई. देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और अब पुलिस तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

पंजवारा (बांक से गौरव कश्यप की रिपोर्ट : बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है. गोविंदपुर गांव निवासी फेकने देवी मंगलवार को हंसडीहा रेलवे स्टेशन से भागलपुर जाने वाली लोकल ट्रेन में सवार हुई थीं, लेकिन निर्धारित स्टेशन मंदारहिल पर नहीं उतरीं. देर शाम तक घर नहीं पहुंचने के बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर थाना में आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई गई है.

रिश्तेदार के घर गयी थीं महिला

जानकारी के अनुसार गोविंदपुर निवासी सिंघेश्वर ठाकुर की पत्नी फेकने देवी कुछ दिन पहले अपने पति के साथ झारखंड के दुमका जिले के कुराबा गांव गई थीं. यह गांव हंसडीहा थाना क्षेत्र में पड़ता है. पति पहले ही घर लौट आए थे, जबकि फेकने देवी दो दिन बाद वापस आने वाली थीं.

लोकल ट्रेन में बैठीं, लेकिन घर नहीं पहुंचीं

परिजनों ने बताया कि मंगलवार को फेकने देवी हंसडीहा रेलवे स्टेशन से भागलपुर जाने वाली लोकल ट्रेन पर सवार हुई थीं. उन्हें मंदारहिल स्टेशन पर उतरना था, लेकिन वह वहां नहीं उतरीं. देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की.

काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला सुराग

परिजनों ने संभावित स्थानों और रेलवे स्टेशनों पर महिला की खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद परिवार ने पुलिस की शरण ली.

पुत्र ने थाने में दिया आवेदन

महिला के पुत्र पप्पू ठाकुर ने पंजवारा थाना में लिखित आवेदन देकर मां की बरामदगी की मांग की है. परिवार किसी अनहोनी की आशंका से डरा हुआ है और लगातार महिला के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए बैठा है.

कहते हैं थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच कर महिला की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन