जमीन विवाद में महिला के साथ मारपीट

जमीन विवाद में महिला के साथ मारपीट
शंभुगंज. थाना क्षेत्र के डाका मिर्जापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पार्वती देवी पति स्व.मुक्ति झा और उनकी पुत्री मनीषा देवी जख्मी हो गयी. घटना को लेकर पीड़िता पार्वती देवी ने गांव के ही पंकज झा पिता स्व.तिलककांत झा एवं उनकी पत्नी रीना झा पर मारपीट करने का आरोप लगाया हैं. ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. घटना के बाद पार्वती देवी ने थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं. वहीं आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










