ePaper

महिला के साथ मारपीट, थाने में की शिकायत

Updated at : 20 Dec 2025 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
महिला के साथ मारपीट, थाने में की शिकायत

शंभुगंज थाना क्षेत्र के बरौथा गांव में मसोमात महिला की जमीन पर दबंगों का नजर पड़ गयी है.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के बरौथा गांव में मसोमात महिला की जमीन पर दबंगों का नजर पड़ गयी है. इस दौरान जब महिला अपने जमीन पर मकान का निर्माण कर रही थी, तो दबंगों ने उसे रोक दिया. जब महिला ने विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. जानकारी के अनुसार, शंभुगंज बरौथा गांव के चिंता देवी पति स्व. शिव शंकर यादव को सिर्फ एक पुत्री है, जो कि दिव्यांग हैं. पुत्र नहीं रहने और पति की मौत के बाद उनके जमीन पर गांव के ही दबंग की नजर गड़ गयी है. जब महिला चिंता देवी ने रहने के लिए अपने मकान का निर्माण करने को लेकर जैसे ही दीवार देना शुरू किया कि गांव के ही दबंगों ने उसे दीवार देने से रोक दिया. जब उन्होंने अपनी जमीन पर दीवार देने की बात कही तो दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. घटना के बाद पीड़िता ने शनिवार को थाने पहुंचकर पुलिस पदाधिकारी से शिकायत कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं आरोपित पिता-पुत्र ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन