रहस्यमय ढंग से गायब हुई महिला व दो बच्चे

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 18 May 2026 5:46 PM

विज्ञापन

रहस्यमय ढंग से गायब हुई महिला व दो बच्चे

विज्ञापन

शंभुगंज के श्यामपुर डाका गांव की घटना, भाई ने थाने में दर्ज करायी शिकायत, जांच में जुटी पुलिस

शंभुगंज (बांका). शंभुगंज थाना क्षेत्र के श्यामपुर डाका गांव से एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ रहस्यमय तरीके से लापता हो गयी है. इस घटना के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. लापता महिला के भाई संजीव कुमार तांती ने इस संबंध में शंभुगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

पांच माह से मायके में रह रही थी दुलारी

पुलिस को दिए आवेदन में संजीव कुमार तांती ने बताया कि उनकी बहन दुलारी देवी की शादी भागलपुर के नाथनगर में हुई थी. ससुराल में आपसी विवाद व अनबन के कारण दुलारी पिछले पांच महीनों से अपने दोनों पुत्रों के साथ मायके (श्यामपुर डाका गांव) में ही रह रही थी.

ससुराल जाने की बात कहकर निकली, रास्ते से हुई गायब

परिजनों के अनुसार, दो दिन पहले दुलारी देवी अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर वापस ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकली थी. लेकिन वह न तो अपने ससुराल नाथनगर पहुंची और न ही अपने मायके वापस लौटी. रिश्तेदारों के यहां भी काफी खोजबीन की गयी, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिला. महिला व बच्चों के अचानक इस तरह गायब होने से मायके व ससुराल, दोनों पक्षों के लोग गहरी चिंता और बेचैनी में हैं. परिजन अपने स्तर से भी लगातार तलाश में जुटे हुए हैं.

कहती है पुलिस

मामले को लेकर पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर बिंदु पर जांच-पड़ताल कर रही है. जल्द ही महिला और बच्चों का पता लगा लिया जाएगा.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन