अक्षय नवमी पर महिलाओं ने की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

शहर के विभिन्न इलाकों में आंवला वृक्ष के नीचे सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाओं ने भगवान विष्णु से सुख शांति और समृद्धि की कामना की.
पंजवारा. गुरुवार को अक्षय नवमी के अवसर पर आंवला पेड़ के नीचे सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भगवान विष्णु की विशेष पूजा अर्चना की और आंवला पेड़ के नीचे ही बैठ कर महाप्रसाद ग्रहण किया. इस दौरान निर्धनों को भी भोजन कराया गया. महिलाओं ने इस अवसर पर विधि विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा की तथा पीला धागे को आंवले में लपेटकर परिक्रमा भी लगायी. शहर के विभिन्न इलाकों में आंवला वृक्ष के नीचे सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाओं ने भगवान विष्णु से सुख शांति और समृद्धि की कामना की. नवमी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. जहां आंवला वृक्ष के नीचे खिचड़ी का भोग लगाकर पूजन-अनुष्ठान किया गया. मान्यताओं के आलोक में महिलाओं ने आंवले के पेड़ का पूजन कर परिवार के सुख-समृद्धि की लिए प्रार्थना की. इस दिन दान और पूजन से अक्षय अनंत गुणा फल मिलता है. पद्म पुराण में कार्तिकेय से भगवान शिव ने कहा था कि आवंला वृक्ष साक्षात विष्णु का ही स्वरूप है. ऐसे में यह वृक्ष विष्णु प्रिय है. व्रत के स्मरण से गोदान के बराबर का फल प्राप्त होता है. यह भी कहा जाता है कि अमर आंवले के वृक्ष को स्पर्श मात्र से ही दोगुणा तथा फल सेवन पर तीन गुणा फल प्राप्त होता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




