प्लस टू विद्यालय में नामांकन नहीं मिलने से नाराज छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

Updated at : 10 Apr 2026 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
प्लस टू विद्यालय में नामांकन नहीं मिलने से नाराज छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

प्रखंड के घसिया गांव में प्लस टू हाई स्कूल धोरैया में नामांकन न मिलने से ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

धोरैया. प्रखंड के घसिया गांव में प्लस टू हाई स्कूल धोरैया में नामांकन न मिलने से ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया. दर्जनों छात्र-छात्राएं और अभिभावक बीडीओ को आवेदन सौंपकर मध्य विद्यालय धोरैया को घसिया गांव का पोषक क्षेत्र घोषित करने और नामांकन सुनिश्चित करने की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में मध्य विद्यालय होने के बावजूद बच्चों को कुर्मा पंचायत के हाई स्कूल भेजा जा रहा है. रेवेन्यू मौजा घसिया होने के कारण हाई स्कूल धोरैया नजदीक है, फिर भी पोषक क्षेत्र कुर्मा बताकर नामांकन रोका जा रहा है, जिससे बच्चों को अनावश्यक परेशानी हो रही है. इस प्रदर्शन में राजेश सिंह, कृष्ण कुमार मंडल, कुंदन कुमार, मुनेश्वर मंडल, प्रकाश कुमार, रूबी देवी सहित कई ग्रामीण शामिल थे. उन्होंने मुखिया प्रतिनिधि बिपिन यादव और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि के नेतृत्व में अपनी गुहार लगायी. मुखिया अनीता यादव ने भी बीडीओ को आवेदन देकर इस समस्या के त्वरित समाधान की मांग की. प्रखंड प्रमुख रंजू देवी ने इस मुद्दे पर कहा कि पिछले साल भी यही समस्या हुई थी और बगल के स्कूल में नामांकन न देकर बच्चों को दो किलोमीटर दूर भेजना अस्वीकार्य है. बीडीओ अरविंद कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पोषक क्षेत्र की तकनीकी जांच की जाएगी और तत्काल नामांकन के लिए संबंधित विभाग से समन्वय कर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन