महारुद्र यज्ञ के चौथे दिन भक्तिमय रहा माहौल, रामलीला-रासलीला ने बांधा समां

क्षेत्र के चचरा गांव में चल रहे एकादश दिवसीय महारुद्र यज्ञ के चौथे दिन शुक्रवार को यज्ञ स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा.
पंजवारा. क्षेत्र के चचरा गांव में चल रहे एकादश दिवसीय महारुद्र यज्ञ के चौथे दिन शुक्रवार को यज्ञ स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा. सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही और लोगों ने यज्ञ में भाग लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. यज्ञ के दौरान दिन में कार्यक्रम मंच पर रामलीला का मंचन किया गया, जिसमें भगवान राम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को कलाकारों ने जीवंत रूप में प्रस्तुत किया. वहीं रात्रि में रासलीला का आयोजन हुआ, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक जमे रहे. यज्ञ में गुरुधाम के प्रसिद्ध वेदज्ञ पंडित आचार्य अंशु मिश्रा के नेतृत्व में 11 वेदज्ञ पंडितों की टोली द्वारा विधिवत हवन एवं पूजा-अनुष्ठान कराया जा रहा है. वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. आयोजन समिति के अनुसार, यज्ञ के दौरान प्रतिदिन रामलीला, रासलीला एवं प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं. आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष गुरु प्रसाद मंडल, सचिव कृष्णदेव मंडल, उपसचिव कल्याण चौहान, कोषाध्यक्ष श्याम कुमार मंडल सहित सदस्य हरिप्रसाद मंडल, रघु मंडल, उमेश मंडल, शंकर कोतवाल, उपेंद्र मंडल, मंटू मंडल, शत्रुघ्न मंडल, बादल ठाकुर, कुंदन कुमार सिंह आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




