15वें वित्त की सभी योजनाओं का टेंडर निकालने की मांग

15वें वित्त आयोग एवं षष्ठम राज्य वित्त आयोग की सभी योजनाएं अब टेंडर के माध्यम से कराने की मांग की गयी है.
फुल्लीडुमर. 15वें वित्त आयोग एवं षष्ठम राज्य वित्त आयोग की सभी योजनाएं अब टेंडर के माध्यम से कराने की मांग की गयी है. इस बावत बीडीओ ने जिला पंचायती राज विभाग सहित संबंधित विभाग को एक पत्र लिखकर स्वीकृति देने का अनुरोध किया है, जिसमें 15 लाख से अधिक की राशि की योजनाओं को निविदा के माध्यम से कराने की मांग पंचायत सचिवों के द्वारा की गयी है. इस बावत गत नौ फरवरी 2026 को प्रखंड के सभी पंचायत सचिवों के द्वारा बीडीओ को एक आवेदन देकर अनुरोध किया गया था कि उन्हें 15 लाख रुपये से कम राशि की योजनाओं में अभिकर्ता नहीं बनाया जाय. मामले में निविदा निकालकर कार्य करने की मांग की गयी थी. वहीं पत्र में यह भी कहा गया कि कर्मी की कमी होने के कारण पंसस निविदा निकालने के लिए स्वतंत्र है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




