प्रशिक्षण के बाद मिलेगा खाद-बीज विक्रेता का लाईसेंस

प्रशिक्षण के बाद मिलेगा खाद-बीज विक्रेता का लाईसेंस
बांका. कृषि विज्ञान केंद्र में मंगलवार से जिले के 40 इनपुट डीलरों का प्रशिक्षण शुरू हो गया. जिसका विधिवत शुभारंभ वरीय वैज्ञानिक डा. ब्रजेंदु कुमार ने किया. उन्होंने बताया है कि यह प्रशिक्षण मैनेज हैदराबाद के गाइडलाइन के अनुसार 48 सप्ताह का डिप्लाेमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विसेस फॉर इनपुट डीलर्स देशी प्रशिक्षण है. जो सप्ताह में एक दिन होगा. इस प्रशिक्षण में खाद, बीज एवं कीटनाशक के बारें में संपूर्ण जानकारी दी जायेगी. यह प्रशिक्षण बीज व कीटनाशक दुकान खोलने वालों व पूर्व से दुकान चला रहे डीलरों के लिए आयोजित है. मौके पर कृषि अभियंत्रण के वैज्ञानिक ई. रवि रंजन, मृदा वैज्ञानिक सह नोडल संजय कुमार मंडल, कृषि प्रसार वैज्ञानिक डा. नेहा सिंह, कीट वैज्ञानिक अनामिका कुमारी, पशु वैज्ञानिक डा. संजीत कुमार सहित डीलर्स मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




