बिजली के शॉर्ट सर्किट से गेहूं का फसल जलकर हुआ राख

Updated:
विज्ञापन
बिजली के शॉर्ट सर्किट से गेहूं का फसल जलकर हुआ राख

तेज पछुआ हवा के बहने के कारण आग फैलते चला गया.

विज्ञापन

बांका/रजौन. भागलपुर- हंसडीहा सड़क मार्ग के किनारे गुरुवार को हाई टेंशन तार के अचानक टूट कर गिर जाने एवं हुए शॉर्ट सर्किट से करीब सवा बीघा गेहूं का फसल जलकर राख हो गया. किसान रजौन प्रखंड के धौनी निवासी कंतलाल चौधरी ने बताया कि उनके खेत होकर 11 हजार हाई टेंशन तार गुजरा है. गुरुवार को एकाएक तार इंसुलेटर से निकलकर अन्य तार पर गिर गया और जोरदार आवाज के बीच चिंगारी से आग लग गयी. वहीं तेज पछुआ हवा के बहने के कारण आग फैलते चला गया. हालांकि बनगांव के ग्रामीणों ने काफी अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया. इस बीच अग्निशमन वाहन भी वहां पहुंची लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था. पीड़ित किसान ने मुआवजे को लेकर अंचलाधिकारी को आवेदन देने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन