आग लगने से आठ बीघा धान की फसल जलकर राख, 40 सागवान के पेड़ भी जले

Updated:
विज्ञापन
आग लगने से आठ बीघा धान की फसल जलकर राख, 40 सागवान के पेड़ भी जले

प्रखंड के बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुला गांव के बहियार में आग लगने से आठ बीघा धान की फसल जलकर राख हो गयी

विज्ञापन

बौंसी. प्रखंड के बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुला गांव के बहियार में आग लगने से आठ बीघा धान की फसल जलकर राख हो गयी. जबकि घटना में किसान का 40 से ज्यादा सागवान के पेड़ भी झुलस कर बर्बाद हो गये. घटना से किसान विक्रम कुमार चौधरी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब पांच से छह लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर बर्बाद हो गयी. आग कैसे लगी, इसका स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आ सका है. स्थानीय लोगों के अनुसार खेत में अचानक आग की लपटें उठता देख ग्रामीण राहुल दास, शेखर यादव, निरंजन दास, सोनू चौधरी, नसरुद्दीन खान सहित अन्य मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन हवा के कारण आग तेजी से फैल गयी. कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पंपिंग सेट व अन्य साधनों के जरिए आग पर काबू पाया. किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन