पापहारिणी सरोवर का सुखाया जा रहा जल, श्रद्धालुओं को होगी परेशानी

पापहारिणी सरोवर का सुखाया जा रहा जल, श्रद्धालुओं को होगी परेशानी
बौंसी. मंदार पर्वत के तराई में पवित्र पापहारिणी सरोवर में जमे गाद की सफाई का कार्य तो पूरा कर लिया गया है. लेकिन अब तक सीढ़ियों के निर्माण के साथ-साथ अन्य कार्य को पूरा नहीं करने से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है. ऐसे में पापहरणी सरोवर की पानी को एक बार फिर से सूखाने का काम विभाग द्वारा शुरू कर दिया गया है.गर्मी में एक तरफ जहां पेयजल की समस्या से लोग जूझ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ पापहरणी को सूखाने से श्रद्धालुओं के साथ साथ जानवरों को भी गर्मी में समस्या हो सकती है.अब सीढ़ियों के निर्माण के लिए संवेदक के द्वारा इसके जल को निकाला जा रहा है. मालूम हो कि अभी गर्मी ने दस्तक देनी आरंभ की है.सरोवर से जल निकाल देने पर श्रद्धालुओं, सैलानियों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी समस्याएं होगी. बारिश के पहले इसके जल को निकाल देने से आस्थावान श्रद्धालुओं को स्नान करने में जहां परेशानी होगी. वही मवेशियों को भी पेयजल नहीं मिल पायेगा. मालूम हो कि मंत्री जयंत राज के प्रयास से सरोवर के गाद निकालने के साथ-साथ इसके जीर्णोद्धार के लिए 2 करोड़ 9 लाख की राशि स्वीकृत कराई गयी थी. उस वक्त वो लघु एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री थे. इतना ही नहीं सरोवर में इनलेट व आउटलेट का निर्माण भी कराने की बात भी कही गयी थी. इसका कार्य भी अब तक आरंभ नहीं हो पाया है. सरोवर के चारों ओर सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्टील की पाइप लगाने के साथ-साथ उनपर स्टील का जंजीर भी लगाने का निर्देश दिया गया था. बताया गया था कि इससे श्रद्धालु गहरे पानी में नहीं जा सकेंगे. सीढ़ी निर्माण के साथ-साथ इस कार्य को अब तक आरंभ नहीं किया गया है. ऐसे में लगता है कि पाइप लगाने के लिए कहीं पुनः सरोवर को के जल को सुखाने का काम न किया जाय. जानकारी हो कि लघु जल संसाधन विभाग द्वारा पिछले वर्ष ही गाद सफाई एवं चारो तरफ पक्की घाट व सीढ़ियां का निर्माण होना था. लेकिन विभाग की लापरवाही से समय सीमा समाप्त होने के बाद भी काम पूरा नहीं किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




