जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन लोग जख्मी

Updated:
विज्ञापन
जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन लोग जख्मी

थाना क्षेत्र के असौता गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इसमें दोनों पक्षों के एक महिला सहित आधे दर्जन लोग जख्मी हो गये.

विज्ञापन

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के असौता गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इसमें दोनों पक्षों के एक महिला सहित आधे दर्जन लोग जख्मी हो गये. घटना के बाद परिजन जख्मी को लेकर थाना पहुंचे. जहां पुलिस पदाधिकारी ने दोनों पक्षों के जख्मी को इलाज के लिये सीएचसी शंभुगंज भेज दिया. जानकारी के अनुसार, असौता गांव में शुक्रवार को जमीन घेरने के विवाद का मामला इस कदर बढ़ गया कि कैलाश चौधरी और शंकर चौधरी के बीच गाली-गलौज होते-होते लाठी डंडा के साथ मारपीट शुरू हो गयी. इस घटना में एक पक्ष के कैलाश चौधरी, विद्याभूषण चौधरी और नीतीश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वहीं दूसरे पक्ष के गीता देवी पति जयशंकर चौधरी, दयानंद चौधरी, शंकर चौधरी, रामप्रसाद चौधरी जख्मी हो गये. सभी जख्मी का इलाज डा. प्रणय कुमार द्वारा किया गया. घटना को लेकर दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया हैं. घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच गांव में तनाव का माहौल हैं. थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन