चौपाल व स्कूल का शौचालय तोड़ने का ग्रामीणो ने किया विरोध

Updated at : 08 May 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
चौपाल व स्कूल का शौचालय तोड़ने का ग्रामीणो ने किया विरोध

चौपाल व स्कूल का शौचालय तोड़ने का ग्रामीणो ने किया विरोध

विज्ञापन

शंभुगंज.

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के पीपरा मुसहरी गांव में जिस जमीन पर वर्षों पूर्व चौपाल का निर्माण कार्य महादलित के लिये कराया गया था. जिस जमीन पर एनपीएस विद्यालय का भवन बनने वाला था, उसके पूर्व एनटीपीसी की ओर से शौचालय का निर्माण कार्य कराया गया था. जिस जमीन पर जिला परिषद मद से वर्षों पूर्व अर्ध निर्मित सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया था, उस जमीन पर पांच दशक बाद अब दाबा किये जाने से विवाद घमासान मचा हुआ हैं. विवाद तब और बढ़ गया जब गांव के ही एक दबंग लोगों के द्वारा उस जमीन को अपना निजी जमीन बताते हुए जेसीबी लेकर चौपाल व शौचालय तोड़ने के लिये पहुंच गया. जिसे ग्रामीणों के द्वारा विरोध कर रोक दिया गया. इसके बाद से ही वहां दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया हैं. ग्रामीण सूरन मांझी, गैनु मांझी, फुक्चर मांझी, रुदल मांझी, दिलीप मांझी, नंद किशोर मांझी, टीपू मांझी, कालो देवी, सुनैना देवी, कंचन देवी, तुला देवी आदि ने बताया कि इस जमीन पर कई सरकारी योजनाओं का संचालन किया गया हैं. अब स्कूल का निर्माण होना हैं. जिस पर अब गांव के ही तुलसी मांझी के द्वारा दबंगई पूर्वक जेसीबी से सरकारी योजनाओं से बने चौपाल स्कूल का शौचालय आदि को तोड़कर ध्वस्त करना चाह रहा है जो कभी नहीं होने देंगे. इस संबंध में सीओ जुगनू रानी द्वारा बताया गया कि पीपरा मुसहरी गांव में जमीन को लेकर विवाद उत्पन्न हुई हैं. जिसकी जांच कराई जायेगी. उसके बाद ही आगे की कोई कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन