ePaper

बिहार-झारखंड सीमा पर चौकसी तेज, चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच शुरू

Updated at : 22 Oct 2025 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार-झारखंड सीमा पर चौकसी तेज, चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच शुरू

बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित पंजवारा चेक पोस्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.

विज्ञापन

पंजवारा. बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित पंजवारा चेक पोस्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस और दंडाधिकारियों की टीम ने सीमा पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया है. यह चेक पोस्ट बिहार के बांका जिले को झारखंड के गोड्डा व दुमका जिले से जोड़ता है. यहां कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि चुनाव के दौरान अवैध शराब, हथियार या नकदी जैसी आपत्तिजनक सामग्री की अंतरराज्यीय आवाजाही रोकी जा सके. वहीं थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि यह जांच विशेष रूप से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर की जा रही है. हाल ही में इसी जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल और मास्टर चाबी के साथ एक संदिग्ध युवक को भी पकड़ा था. यह अभियान चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन