महादा में लगेगा सब्जी हाट, हुआ उद्घाटन

Updated at : 21 Feb 2025 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
महादा में लगेगा सब्जी हाट, हुआ उद्घाटन

रजौन प्रखंड क्षेत्र के महादा गांव में सब्जी हाट लगेगा. क्षेत्र के लोगों को सब्जी खरीदने के लिए अब कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

विज्ञापन

बांका/रजौन. रजौन प्रखंड क्षेत्र के महादा गांव में सब्जी हाट लगेगा. क्षेत्र के लोगों को सब्जी खरीदने के लिए अब कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. शुक्रवार को सब्जी हाट का शुभारंभ किया गया. इस सब्जी हाट का शुभारंभ ग्रामीण सह सेवानिवृत्त आर्मी जवान शिबू चौधरी, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रितेश कुमार, अनिल साह, अर्जुन दास, महेंद्र साह सहित अन्य ने संयुक्त रूप में फीता काटकर किया. मौके पर पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रितेश कुमार सहित कई अन्य ग्रामीणों ने सब्जी खरीदते हुए सब्जी बेचने वाले दुकानदारों व व्यवसायियों का मनोबल बढ़ाया. गांव में सब्जी हाट लगाये जाने से क्षेत्र में खुशी की लहर है. इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि महादेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर के समीप सप्ताह में मंगलवार और शुक्रवार को सब्जी हाट का आयोजन होगा. गांव में सब्जी हाट की शुरुआत होने से अब यहां के लोगों को धौनी, बामदेव, रजौन और पुनसिया सब्जी खरीदने के लिए नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर सब्जी उत्पादकों को सब्जी बिक्री के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन