प्लस टू उच्च विद्यालय पंजवारा में ‘वंदे मातरम्’ गायन कार्यक्रम आयोजित

प्लस टू उच्च विद्यालय पंजवारा में ‘वंदे मातरम्’ गायन कार्यक्रम आयोजित
पंजवारा. राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को प्लस टू उच्च विद्यालय पंजवारा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रभारी प्रधानाध्यापिका पिंकू कुमारी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया. इस दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया. कार्यक्रम में शिक्षक रूपेश रंजन, आकाश कुमार, जनरल जिया, वंदना कुमारी, मधु कुमारी, नूतन कविता, निशा, मान सिंह, शिवम, सिब्ते आलम, सुधीर कुमार, रंजीत तिवारी और राहुल गोस्वामी सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति सम्मान व एकता का प्रतीक है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




