बंद पड़े घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम

बंद पड़े घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम
बांका/रजौन. नवादा बाजार सहायक थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में एक बंद पड़े घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए रविवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित गृहस्वामिनी स्व. निरंजन चौधरी की पत्नी पदमा देवी ने नवादा बाजार सहायक थाना पुलिस के नाम आवेदन देकर कहा है कि मेरे घर में रविवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है. चोरों ने जेवरात, कपड़ा, बर्तन सहित अन्य सामान की चोरी कर लिया है. चोरी की इस घटना में करीब 3 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति के चोरी कर लिए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है. इधर नवादा बाजार सहायक थाना पुलिस ने डॉग स्क्वाड टीम की भी मदद ली, लेकिन पुलिस किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच पायी है. बहरहाल पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए कार्रवाई कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










