बौंसी एसडीपीओ ने धोरैया थाना का किया निरीक्षण, पंजियों की त्रुटि सुधारने और अवैध बालू-शराब के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

Author Pradeep Kumar|Edited by Pintu Pranav
Updated:
विज्ञापन
फोटो निरीक्षण करते एसडीपीओ की , | Prabhat Khabar Network

फोटो- निरीक्षण करते एसडीपीओ

बौंसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने धोरैया थाना का निरीक्षण कर पंजियों की त्रुटियों को दूर करने के निर्देश दिए. उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और शराबबंदी व अवैध बालू उत्खनन पर सख्ती बरतने की बात कही.

विज्ञापन

Police Inspection: धोरैया (बांका). बौंसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) इंद्रजीत बैठा ने शुक्रवार को धोरैया थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना की विभिन्न पंजियों, लंबित मामलों और पुलिस कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए.

पंजियों की त्रुटियां दूर करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान पंजियों के अवलोकन में जहां-जहां त्रुटियां मिलीं, उन्हें तत्काल सुधारने का निर्देश दिया गया. एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमित कुमार को एक सप्ताह के भीतर सभी कमियों का निराकरण सुनिश्चित करने को कहा.

लंबित कांडों की हुई समीक्षा

एसडीपीओ ने थाना में दर्ज विभिन्न कांडों के अनुसंधान की समीक्षा की. उन्होंने सभी अनुसंधानकर्ताओं (आईओ) के साथ बैठक कर लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा जांच कार्य में गति लाने के निर्देश दिए.

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगा पुलिस कार्य

इंद्रजीत बैठा ने कहा कि अब थाना के अधिकांश कार्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से किए जाएंगे. इसके लिए थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि पुलिस कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाई जा सके.

शराबबंदी और अवैध बालू उत्खनन पर सख्ती

एसडीपीओ ने कहा कि धोरैया का क्षेत्र सीमावर्ती होने के कारण शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विशेष सतर्कता जरूरी है. उन्होंने अवैध शराब कारोबार और अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर तस्करों एवं माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

चौकीदारों को भी दिए आवश्यक निर्देश

Police Inspection: निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने शराब बरामदगी और कानून-व्यवस्था को लेकर चौकीदारों की बैठक ली. उन्होंने क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का निर्देश दिया.मौके पर थाना के अवर निरीक्षक आशीष अख्तर, विजय कुमार, राजीव कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.


विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन