मचना मोड़ पर अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त, मुंगेर के दो फाइनेंस कर्मी घायल

Updated:
विज्ञापन
मचना मोड़ पर अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त, मुंगेर के दो फाइनेंस कर्मी घायल

Banka accident news : कंपनी के काम से फील्ड विजिट पर निकले दो फाइनेंस कर्मियों की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट : बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में दो फाइनेंस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. गोरूआकुरा-सुपाहा पक्की सड़क मार्ग पर मचना मोड़ के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया.

फील्ड ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार घायल युवक मिडलैंड माइक्रोफिन फाइनेंस लिमिटेड के फील्ड स्टाफ हैं. दोनों कंपनी के कार्य से क्षेत्र में जा रहे थे. इसी दौरान मचना मोड़ के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

मुंगेर जिले के रहने वाले हैं दोनों घायल

दुर्घटना में मुंगेर जिले के नौवागढ़ी निवासी 34 वर्षीय प्रीतम अनुज कुमार तथा गनैली-तारापुर निवासी 28 वर्षीय दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के बाद दोनों सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रहे.

ग्रामीणों ने पहुंचाई अस्पताल

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. स्थानीय लोगों की तत्परता से समय पर इलाज शुरू हो सका.

सीएचसी में हुआ प्राथमिक उपचार

कटोरिया सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों के अनुसार दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

मोड़ पर बढ़ रहे सड़क हादसे

स्थानीय लोगों का कहना है कि मचना मोड़ के पास अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं. लोगों ने प्रशासन से यहां सुरक्षा संकेतक और गति नियंत्रण की व्यवस्था करने की मांग की है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन