मारपीट में दो युवक जख्मी, रेफर

प्रखंड कार्यालय स्थित कृषि फॉर्म में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
अमरपुर. प्रखंड कार्यालय स्थित कृषि फॉर्म में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी बनहारा गांव निवासी अभिषेक गोस्वामी व हीरू गोस्वामी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल अमरपुर में डॉ पंकज कुमार ने किया. इसके बाद चिकित्सक ने दोनों को बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी अभिषेक गोस्वामी ने बताया कि वह अपने भाई हीरू गोस्वामी व गांव के ही ऋषि कुमार के साथ बैठा था. तभी डटवाटी गांव के साहिल व अमन अपने अन्य दोस्तों के साथ बाइक लेकर तेजगति से फॉर्म में आ गये. बाइक की तेज गति से वह लोग बाल-बाल बच गये. जब उन्होंने बाइक चालक को तेज गति से बाइक लेकर आने का कारण जानने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने लोहे का रड से प्रहार कर उन्हें तथा उनके भाई को पीटकर जख्मी कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 वाहन की पुलिस लवकुश कुमार अन्य पुलिस कर्मियों के साथ अस्पताल पहुंच कर जख्मी के बयान को बारिकी से सुना. मामले को लेकर जख्मी ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




