जाखा मोड़ के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर के धक्के से साइकिल सवार दो छात्राएं जख्मी

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 08 Jun 2026 9:10 PM

विज्ञापन

पुनसिया-धोरैया मुख्य मार्ग पर पटवा से पुरायचक जाने वाली सड़क के जाखा मोड़ के समीप सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर साइकिल सवार दो छात्राओं को टक्कर मार दी.

विज्ञापन

धोरैया. पुनसिया-धोरैया मुख्य मार्ग पर पटवा से पुरायचक जाने वाली सड़क के जाखा मोड़ के समीप सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर साइकिल सवार दो छात्राओं को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनकी साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी.

जानकारी के अनुसार, पटवा बाजार से बस्ता गांव निवासी फुलमणि कुमारी और बड़ेरी गांव निवासी प्रीति कुमारी कोचिंग से पढ़ाई कर साइकिल से अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान जाखा मोड़ के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने असंतुलित होकर उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने से दोनों छात्राएं सड़क किनारे खेत में जा गिरीं और घायल हो गईं. संयोगवश छात्राओं के खेत में गिर जाने से एक बड़ी दुर्घटना टल गयी. वहीं साइकिल ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आकर पूरी तरह चकनाचूर हो गयी.

ग्रामीण सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल छात्राओं को प्राथमिक उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया. सूचना मिलने पर धोरैया पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर तथा क्षतिग्रस्त साइकिल को जब्त कर थाना ले गयी. बाद में पुलिस ने दोनों छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए धोरैया अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ग्रामीण सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन