पंजवारा में वाहन जांच के दौरान शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पंजवारा में वाहन जांच के दौरान सफलता
पंजवारा. पंजवारा पुलिस ने मंगलवार की शाम माराटीकर मोड़ पर वाहन जांच अभियान के दौरान शराब तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली. इसमें उनके पास से 12 बोतल कैन बीयर और 375 एमएल की एक बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. जब्त शराब की कुल मात्रा 6.375 लीटर है. थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान बाराहाट थाना क्षेत्र के चिलमिल निवासी गुरफान अंसारी और फैसल अंसारी के रूप में हुई है. ये दोनों तस्कर झारखंड के गोड्डा जिला की ओर से शराब लेकर आ रहा था. गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और उन्हें बुधवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेजा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




