100 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

100 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
पंजवारा. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंजवारा पुलिस ने मंगलवार की सुबह बिहार-झारखंड सीमा चेकपोस्ट पर विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान दो युवक को 100 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोनू कुमार (22 वर्ष), पिता दशरथ रजक और चुन्ना कुमार (23 वर्ष), पिता शिवन राम, दोनों रजौन थाना क्षेत्र के राजावर निवासी है. पुलिस ने बताया कि दोनों एक बाइक पर सवार थे, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं था तथा चेसिस और इंजन नंबर घिसे हुए पाये गये. तलाशी के दौरान उनके पास से एक प्लास्टिक डब्बे में 20 लीटर और गाड़ी के दोनों ओर लटके दो डब्बों में 40-40 लीटर, कुल 100 लीटर देशी महुआ चुलायी गयी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने शराब को जब्त कर जब्ती सूची तैयार की और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और सीमा क्षेत्र में सघन निगरानी रखी जा रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




