छत से गिरकर दो सगी बहनें जख्मी, रेफर

Updated at : 31 Jan 2025 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
छत से गिरकर दो सगी बहनें जख्मी, रेफर

छत से गिरकर दो सगी बहनें जख्मी, रेफर

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के बल्लिकित्ता गांव में शुक्रवार की शाम छत की रैलिंग से गिरकर दो सगी बहनें जख्मी हो गयी. जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राजेश पोद्दार की 09 वर्षीय पुत्री अनिषा कुमारी एवं पांच वर्षीय तन्नु कुमारी शुक्रवार की शाम अपने छत पर खेल रही थी. इसी बीच अचानक दोनो बच्ची छत की रेलिंग के साथ नीचे गिर गयी. घटना के बाद परिजनो द्वारा आनन-फानन में जख्मी दोनों बच्ची को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक दिवाकर सिंह द्वारा दोनों जख्मी बच्ची का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया. जख्मी बच्ची का उपचार कर रहे चिकित्सक ने बताया कि घटना में बच्ची के सिर पर गहरी चोट आयी है. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन