पिंडरा पहाड़ मोड़ पर हुई बाइक दुर्घटना में दो लोग हुए घायल

पिंडरा पहाड़ मोड़ पर हुई बाइक दुर्घटना में दो लोग हुए घायल
रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल देवघर रेफर कटोरिया. आनंदपुर थाना अंतर्गत पहाड़िया बाबा शिवमंदिर के समीप पिंड़रा पहाड़ मोड़ पर सोमवार को हुई बाइक दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दुर्घटना में पिंड़रा गांव निवासी तीतू मंडल का 45वर्षीय पुत्र भागीरथ मंडल एवं नागेश्वर यादव का 42वर्षीय पुत्र अरविंद यादव घायल हैं. गंभीर रूप से जख्मी भागीरथ मंडल को परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. फिर सिर में लगी गंभीर चोट को देखते हुए उसे बेहतर इलाज को लेकर देवघर रेफर कर दिया. एक अन्य जख्मी अरविंद यादव का प्राइवेट क्लिनिक में उपचार कराया गया. घटना के संबंध में जख्मी भागीरथ मंडल के परिजनों ने बताया कि पिंड़रा पहाड़ मोड़ पर बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिससे बाइक पर सवार भागीरथ मंडल व अरविंद यादव जख्मी हो गए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










