गेहूं खेत में मवेशी घुसने पर हुई मारपीट, दो घायल
Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 28 Mar 2026 9:12 PM
गेहूं खेत में मवेशी घुसने पर हुई मारपीट, दो घायल
कटोरिया. सुईया थाना अंतर्गत बड़फेरा-तेतरिया पंचायत के बेहरबारी गांव में शनिवार को गेहूं खेत में मवेशी घुसने पर हुए विवाद में मारपीट हो गयी, जिसमें एक पक्ष से दो भाई जख्मी हो गया. बेहरबारी गांव निवासी किशोरी यादव के जख्मी पुत्र गोविंद यादव व दीपनारायण यादव को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ विनोद कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. जख्मी दीपनारायण यादव ने बताया कि गांव के ही प्रमोद यादव के खेत में उसका मवेशी घुस गया था. इसी बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की जाने लगी. गांव के ही प्रमोद यादव की पत्नी बबीता देवी, उसके पुत्र व पुत्री पर लाठी-डंडे व ईंट से प्रहार कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया गया है. मारपीट कांड की सूचना सुईया थाना को भी दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










