आग लगने से दो घर जलकर राख

आग लगने से दो घर जलकर राख
बांका/रजौन. प्रखंड के पड़घड़ी-लकड़ा पंचायत अंतर्गत झिकटा ग्राम निवासी सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य मुन्नी देवी एवं राजनंदनी देवी सहित दो परिवारों के मिट्टी व फुस का घर शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लगने से खाक हो गया. इस घटना में घर के अंदर का सारा समान जलकर नष्ट हो गया. मौके पर स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि किसी की एक न चली. लोगों ने मौके पर अग्निशमन विभाग को जानकारी दी लेकिन अग्निशमन वाहन के पहुंचने के पूर्व सबकुछ जलकर राख हो चुका था, हालांकि दमकल की मदद के बाद आग पर काबू पाया गया. पीड़ित रामधारी पासवान व उनकी पत्नी मुन्नी देवी एवं विवेक पासवान व उनकी पत्नी राजनंदनी देवी पूरी तरह से बदहवास हो गयी है. इधर मुखिया प्रतिनिधि मनोज सिंह ने मौके पर पहुंचकर दोनों परिवारों को ठंड के मौसम के अनुरूप अस्थाई टेंट रूपी आवास, दरी, बेडशीट, तकिया, कंबल, कपड़ा, आवश्यक बर्तन, कपड़ा, खाद्य पदार्थ सहित अन्य राहत सामग्री की व्यवस्था कर दी है. समाजसेवी प्रिंस कुमार ने भी अपनी ओर से अग्निपीड़ित परिवार के बीच 50 किलो चावल और 25 किलो गेहूं उपलब्ध कराया है. इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर हल्का राजस्व कर्मचारी लाला कुमार ने बताया कि इस आगलगी की घटना को लेकर दोनों अग्निपीड़ित परिवारों ने रजौन सीओ के नाम दो अलग-अलग आवेदन देकर उचित मुआवजा दिलाने की गुहार लगायी है. अग्निपीड़ित पूर्व पंसस मुन्नी देवी, पति रामधारी पासवान ने अपने आवेदन में बताया है कि शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे उनके घर में अचानक आग लग गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




