बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र से दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Oct 2024 10:03 PM

विज्ञापन

मोटी रकम निकल जाने के बाद सदमे में पेंशन धारी की पत्नी की मौत हो गई थी

विज्ञापन

बौंसी. भोपाल पुलिस और बंधुआ कुराबा पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंबातरी गांव निवासी नागो पासवान के पुत्र राजा पासवान और गोपाल पासवान के पुत्र निरंजन पासवान को गिरफ्तार किया गया है. बताया गया है कि सन 2022 में भोपाल के साइबर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जिसके अनुसार वहां के एक पेंशन धारी के खाते से 27 लाख रुपए का फ्रॉड कर रुपए की निकासी कर ली गयी थी. इसके लिए उन्हें एक ओटीपी भेजी गयी थी. जिसके बाद रुपए की निकासी हुई थी. इतनी मोटी रकम निकल जाने के बाद सदमे में पेंशन धारी की पत्नी की मौत हो गई थी. बताया जाता है कि साइबर अपराधियों के तार झारखंड और बिहार से जुड़े हुए हैं. मामले में बिहार ,झारखंड के कई साइबर अपराधी के हाथ होने की सूचना पुलिस को गुप्त सूत्रों से मिली है. भोपाल पुलिस का कहना है कि जल्द अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तारी कर ली जायेगी. साइबर थाना भोपाल में कांड संख्या 28 /22 के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों को भोपाल पुलिस के द्वारा बांका न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन