जमीन विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट, शिकायत
Updated at : 19 Jan 2026 7:27 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच जमकर गाली-ग्लौज और मारपीट हुई. घटना में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई पर हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया
विज्ञापन
शंभुगंज.
थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच जमकर गाली-ग्लौज और मारपीट हुई. घटना में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई पर हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घायल निर्भय कुमार यादव पिता वकील प्रसाद यादव का सिर फट गया है. घटना के बाद जख्मी अवस्था में निर्भय कुमार यादव थाना पहुंचे, यहां से पुलिस ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक शंभुगंज स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. घटना को लेकर निर्भय कुमार यादव ने अपने ही छोटे भाई आतिश कुमार यादव पिता वकील प्रसाद यादव के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा कर कारवाई करने का मांग की है. जख्मी निर्भय कुमार यादव ने यह भी आरोप लगाया कि एकत्रित जमीन की बिक्री के बाद छोटे भाई ने उन्हें उनका हिस्सा का पैसा नहीं दिया, जिसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गयी. आरोपी आतिश कुमार यादव ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है. थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




