बासुकीनाथ धाम में रामधुन अखंड संकीर्तन का हुआ समापन

Updated at : 02 Apr 2026 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
बासुकीनाथ धाम में रामधुन अखंड संकीर्तन का हुआ समापन

बासुकीनाथ धाम में रामधुन अखंड संकीर्तन का हुआ समापन

विज्ञापन

जयपुर. जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिग्घीबांध गांव के पूजा कमेटी के बैनर तले श्रीश्री 108 बाबा बासुकीनाथ के शिव मंदिर प्रांगण में 24 घंटा संकल्पित रामधुन की अखंड संकीर्तन का आयोजन किया गया. समाज सेवी विकास संघ दिग्घीबांध चिरैया मोड़ नामक बैनर तले सामूहिक रूप से उक्त धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसमें दर्जनों गांव के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. अखंड संकीर्तन के दौरान रात्रि में श्रृंगारी पूजा का आयोजन किया गया. फिर कुंआरी कन्याओं को भोजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ. पूजा कमेटी के माध्यम से पहुंचे सभी श्रद्धालु गेरुआ वस्त्र के रंगों में रंग कर इस आयोजन में भाग लिया. जिसमें भंडारा का भी आयोजन हुआ. मंदिर के चारों तरफ भजन कीर्तन के साथ परिक्रमा के बाद शिवगंगा में कलश विसर्जन किया गया. आयोजन को सफल बनाने में पंडित एकानंद बाबा, आचार्य भोला यादव व गोवर्धन यादव सहित पूजा कमेटी के अध्यक्ष खिरो यादव, सचिव कांग्रेस यादव, उपाध्यक्ष युगल किशोर यादव, राजेंद्र यादव, सदस्य टिकेश्वर यादव, विकास यादव, गुरुदेव यादव, अशोक राय आदि ने अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन