मंदार के मोनू रंजन को मिला एनआईटी पटना में ‘उत्कृष्ट प्रशिक्षक’ सम्मान, बांका का बढ़ाया गौरव

Updated at : 02 Apr 2026 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
मंदार के मोनू रंजन को मिला एनआईटी पटना में ‘उत्कृष्ट प्रशिक्षक’ सम्मान, बांका का बढ़ाया गौरव

बांका जिले के मंदार क्षेत्र के होनहार पुत्र मोनू रंजन ने एक बार फिर बांका का नाम रोशन किया है

विज्ञापन

– 15 वर्षों से खेल प्रतिभाओं को निखार रहे, ग्रामीण खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य बौंसी बांका जिले के मंदार क्षेत्र के होनहार पुत्र मोनू रंजन ने एक बार फिर बांका का नाम रोशन किया है. नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पटना में आयोजित एक समारोह में उन्हें उत्कृष्ट प्रशिक्षक के सम्मान से नवाजा गया. यह सम्मान उन्हें खेल के क्षेत्र में निरंतर योगदान व खिलाड़ियों को तराशने में निभाई जा रही अहम भूमिका के लिए प्रदान किया गया. कार्यक्रम के दौरान एनआईटी पटना के खेल निदेशक अरिजीत पोटोटूंडा ने कहा कि मोनू रंजन पिछले करीब 15 वर्षों से समाज और खिलाड़ियों के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं. उनका योगदान न केवल सराहनीय है, बल्कि प्रेरणादायक भी है. मालूम हो की मोनू रंजन, बौंसी प्रखंड अंतर्गत श्यामबाजार गांव के निवासी हैं और शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं. शिक्षक ने बताया कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि पूरे जिले का सम्मान है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी. साथ ही बताया कि उनका सपना है कि उनके गांव और जिले से खिलाड़ी ओलंपिक स्तर तक पहुंचें. मोनू रंजन की इस उपलब्धि से पूरे बांका जिले में खुशी और गर्व का माहौल है. क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन