कटोरिया के एक गांव में चापाकल में दौड़ रहा था करेंट, पानी भरने गयी महिला आयी चपेट में, अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती महिला. | Prabhat Khabar Network

Hand Pump Current : कटोरिया के छाताकुरूम गांव में पानी भर रही महिला चापाकल में करंट दौड़ने से झुलस गई. समरसेबल पंप के बिजली तार में लीकेज के कारण हुआ यह हादसा. समय पर अस्पताल पहुंचने से महिला की जान बच गई.

विज्ञापन

Hand Pump Current : कटोरिया थाना क्षेत्र के छाताकुरूम गांव में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घर के लिए पानी भरने पहुंची एक महिला अचानक करंट की चपेट में आ गई. करंट का तेज झटका लगते ही महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी.

आपके शहर में

विज्ञापन

चापाकल का हैंडल पकड़ते ही लगा करंट

घायल महिला की पहचान छाताकुरूम गांव निवासी रोहित शर्मा की 30 वर्षीय पत्नी रचना देवी के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि रचना देवी घर के उपयोग के लिए चापाकल से पानी लेने गई थीं. जैसे ही उन्होंने चापाकल का हैंडल पकड़ा, उन्हें तेज करंट का झटका लगा और वह मौके पर ही अचेत होकर गिर गईं.

समरसेबल के तार में लीकेज से हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चापाकल में लगे समरसेबल पंप के बिजली के तार में लीकेज होने के कारण पूरे चापाकल में करंट प्रवाहित हो गया था. इसी वजह से महिला हादसे का शिकार हुई. घटना के बाद परिजनों ने बिना देर किए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया पहुंचाया.

अस्पताल में हुआ उपचार, हालत खतरे से बाहर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार एवं डॉ. मुकेश कुमार ने महिला का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंच जाने के कारण महिला की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है और उसके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है.

बिजली उपकरणों की नियमित जांच की जरूरत

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने समरसेबल पंप और बिजली के खुले या क्षतिग्रस्त तारों की नियमित जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन