चांदन नदी तट के सूर्य मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मधुसूदन मंदिर में आज होगी भव्य आरती और विशेष पूजा
ब्रह्मदेव स्थान में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु.
भगवान भास्कर के दर्शन के लिए चांदन नदी तट स्थित सूर्य मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. जिले के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने आस्था के साथ भाग लिया.
शहर के चांदन नदी तट स्थित भगवान सूर्यदेव मंदिर में पूजा-अर्चना को लेकर सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की मंगलकामना की. इसके पूर्व श्रद्धालुओं ने चांदन नदी में पवित्र स्नान कर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया. वहीं, मंदिर का पट सुबह 5 बजे ही खोल दिया गया. इसके अलावा श्रद्धालुओं ने शहर के अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की. जिले भर के अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है.
आपके शहर में
पुरानी ठाकुरबाड़ी और पंचमुखी मंदिर में होगी विशेष पूजा
शहर के पुरानी ठाकुरबाड़ी, भयहरण स्थान एवं बाबूटोला स्थित पंचमुखी मंदिर में सुबह विशेष पूजा-अर्चना होगी. वहीं, विजयनगर स्थित शनि मंदिर में सुबह और शाम विशेष पूजा-अर्चना के साथ संध्या महाआरती का आयोजन होगा. शनि मंदिर का पट सुबह 5 बजे ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया.
मंदार मधुसूदन मंदिर में पंचामृत स्नान के बाद लगेगा भोग
मंदार मधुसूदन मंदिर में भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की गयी. सुबह 7:30 बजे पुजारी बिंदेश्वरी उर्फ पटल झा एवं लक्ष्मण झा ने भगवान को पंचामृत से स्नान कराया. दोपहर 12 बजे भगवान को भोग लगाया गया. दोपहर 1 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर का पट खोल दिया जाएगा. वहीं, शाम 6 बजे श्रृंगार पूजा एवं भव्य आरती का आयोजन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए