जिला जज ने मंडल कारा का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

Updated at : 02 Apr 2026 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
जिला जज ने मंडल कारा का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

जिला जज सत्य भूषण आर्य ने गुरुवार को मंडल कारा का निरीक्षण किया

विज्ञापन

बांका जिला जज सत्य भूषण आर्य ने गुरुवार को मंडल कारा का निरीक्षण किया. उन्होंने न्यायिक अधिकारी व जेल अधीक्षक के साथ बंदी वार्ड, रसोई कक्ष, कारा अस्पताल, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, खेल मैदान, महिला वार्ड सहित अन्य परिसर में पहुंचकर जांच की. उन्होंने बंदियोें से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी. विशेष कर मुकदमा, सुनवाई इत्यादि की जानकारी. बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं के संदर्भ में जाना. उन्होंने कारा के आंतरिक और बाहरी क्षेत्र में साफ-सफाई का विशेष रूप से निरीक्षण किया. वे साफ-सफाई से संतुष्ट हुए और इसे नियमित रूप से बनाए रखने का निर्देश दिया. उन्होंने बंदियों को मिलने वाले विधिक सहायता की समीक्षा की. साथ ही इसकी सेवा सभी जरुरतमंद बंदियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इस मौके पर विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) सचिव सपना रानी, सीजेएम शैलेंद्र कुमार, एसीजेएम वन शहनवाज आलम, जेल अधीक्षक आशीष रंजन, जेल उपाधीक्षक सुशील कुमार गुप्ता, सहायक अधीक्षक रामनंदन पंडित, अनिरुद्ध पंडित, पैनल अधिवक्ता एवं अन्य कारा कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन