20 लीटर देशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
20 लीटर देशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

20 लीटर देशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

बौंसी. बौंसी पुलिस के द्वारा 20 लीटर देसी शराब के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ-साथ तस्कर की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गयी है. थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर सोमवार की देर शाम पुलिस अवर निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह द्वारा सुजापुर रेलवे पुल समीप वाहन जांच के दौरान नयागांव की तरफ से प्लास्टिक का डब्बा लेकर आते मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगा. बताया गया कि पुलिस कर्मियों के द्वारा खदेड़ कर दोनों को पकड़ लिया गया. वाहन की तलाशी लेने पर दो प्लास्टिक के डब्बे से 10-10 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब जब्त की गयी. पुलिस ने मामले में मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पकड़ा गया आरोपी बौंसी थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी बुधन मंडल का पुत्र प्रदीप कुमार और धोरैया थाना क्षेत्र के जयपुर गांव निवासी पांचो साह का पुत्र दिलीप साह है. बताया कि यह दोनों आरोपी पूर्व में भी शराब तस्करी के कार्य में संलिप्त थे. प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपी को मंगलवार को जेल भेजने के साथ-साथ मोटरसाइकिल और शराब को जब्त कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपक कुमार

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार

दीपक कुमार प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. त्रिवेणीगंज (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन