मारपीट दो अलग-अलग मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल

मारपीट दो अलग-अलग मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल
शंभुगंज. थाना क्षेत्र के बैदपुर और गढ़ी कुर्मा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट मामले में दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में बैदपुर गांव के मिथुन कुमार यादव पिता इंद्रदेव यादव और गढ़ी कुर्मा गांव के सूरज शर्मा पिता सुरेंद्र प्रसाद शर्मा शामिल हैं. जानकारी के अनुसार बैदपुर गांव में सोमवार की सुबह ही जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. जिसमें गंभीर रूप से जख्मी लक्ष्मी यादव के द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते आरोपी मिथुन कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया. जबकि इसी क्रम में पुलिस ने थाना क्षेत्र के गढ़ी कुर्मा गांव के मारपीट और गाली गलौज करने के मामले में अभियुक्त सूरज शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




