हत्या मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

Updated at : 04 Mar 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
हत्या मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

हत्या मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन

फुल्लीडुमर. थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमोडीह महादलित टोला में पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के मामले में मृतका के पति सहित दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मालूम हो कि गत 12 फरवरी के रात्रि नंदनी कुमारी पति विनय दास की हत्या फांसी लगाकर कर दी गयी थी. घटना को लेकर मृतका की मां उषा देवी ने थाना में लिखित आवेदन देकर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें मृतका के पति, सास, ससुर, ननद व गोतनी पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया था. थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि केस के अनुसंधानकर्ता मनीष कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से मृतका के पति विनय दास व रानी देवी को उनके घर से गिरफ्तार किया है. कांड के अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. गिरफ्ता दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन