लखपुरा में मारपीट मामले का दो आरोपी गिरफ्तार

समकालीन अभियान के तहत पंजवारा पुलिस ने शनिवार की देर रात लखपुरा गांव से मारपीट कांड के दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
पंजवारा. समकालीन अभियान के तहत पंजवारा पुलिस ने शनिवार की देर रात लखपुरा गांव से मारपीट कांड के दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि थाना अंतर्गत दर्ज कांड संख्या 120/25 के नामजद अभियुक्त लखपुरा निवासी नित्यानंद यादव और उसका पुत्र राहुल यादव को पुलिस ने छापेमारी कर धर दबोचा. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया. गौरतलब है कि बीते माह लखपुरा निवासी महिला रंजू देवी ने थाना में आवेदन देकर नित्यानंद यादव और उसके पुत्र पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




