किसानों को खरीफ फसल से संबंधित दी गयी विस्तृत जानकारी

Updated at : 31 May 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों को खरीफ फसल से संबंधित दी गयी विस्तृत जानकारी

शारदीय खरीफ महाभियान 2025 के तहत एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उत्पादन वितरण कार्यक्रम प्रखंड प्रमुख श्वेता देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी.

विज्ञापन

खरीफ महाभियान 2025 का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उत्पादन वितरण कार्यक्रम आयोजित

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड परिसर स्थित ई-किसान भवन के सभागार में शारदीय खरीफ महाभियान 2025 के तहत एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उत्पादन वितरण कार्यक्रम प्रखंड प्रमुख श्वेता देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख, उप प्रमुख रिंकु कुमारी, बीएओ चितरंजन चौधरी, पशु चिकित्सक डा. सुनील कुमार सुमन, प्रशिक्षु बीएओ स्फुर्ति सिन्हा एवं बीटीएम जुलियस मुन्ना द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस दौरान कार्यक्रम में शामिल कृषि विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा किसानों को खरीफ फसल से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी. कृषि समन्वयक राजेश कुमार धान, ढयेचा, अरहर, मक्का, तील बीज एवं स्वीप कार्यक्रम के उद्यान विभाग के योजनाओं के संबंध में जैसे आम, केला, पपीता, हल्दी, अमरूद, अनार सहित अन्य बीज और पौधों को लगाने के संबंध में जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि सभी बीज और पौधों में सरकार द्वारा सब्सिडी दी जा रही हैं. इस मौके पर कृषि समन्वयक अभिष कुमार, रुपेश कुमार, विकास कुमार, एटीएम सुमीत कुमार, डाटा आपरेटर अजीत कुमार, किसान सलाहकार क्रांति कुमारी, सुलोचना कुमारी, पुनम कुमारी, किसान शांति शरण, अनीता देवी, मीना देवी, माला देवी, सिंकु देवी, प्रेम शंकर मिश्रा, काली किंकर मिश्रा, दिनेश मंडल, बसंत सिंह, मृत्युंजय सिंह, विभुति सिंह, मो अरवाज अली, बिनोद कुमार सिंह, त्रिभुवन साह, देवनंदन दास सहित सभी कृषि कर्मी एवं सैकड़ों किसान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन