बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

शुक्रवार को बाराहाट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बढ़ौना गांव के समीप अवैध बालू कारोबार के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया.
बाराहाट. शुक्रवार को बाराहाट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बढ़ौना गांव के समीप अवैध बालू कारोबार के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान बांका थाना क्षेत्र से अवैध रूप से बालू खनन कर बाराहाट थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिक्री के लिए लाया जा रहा था. बाराहाट पुलिस ने घेराबंदी कर एक बालू लदा ट्रैक्टर जब्त कर लिया. हालांकि पुलिस की कार्रवाई देखते ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने जब्त ट्रैक्टर के विरुद्ध आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी, बांका को प्रतिवेदन भेज दिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




