अनियंत्रित होकर नहर के खाई में गिरी ट्रैक्टर, चालक सहित तीन लोग जख्मी

Updated:
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर नहर के खाई में गिरी ट्रैक्टर, चालक सहित तीन लोग जख्मी

रजौन थाना क्षेत्र के राजावर व खजूरकोरामा के बीच नहर मार्ग पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक खाई में मंगलवार को जा गिरी.

विज्ञापन

बांका/रजौन. रजौन थाना क्षेत्र के राजावर व खजूरकोरामा के बीच नहर मार्ग पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक खाई में मंगलवार को जा गिरी. इस दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार चालक सहित अन्य दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मियों को जदयू नेता व एमएलसी प्रतिनिधि संजय पंडित ने अपने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने तीनों जख्मियों का प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर के मायागंज अस्पताल में रेफर कर दिया. जख्मियों में ट्रैक्टर चालक खजुरकोरामा गांव निवासी मुकेश प्रसाद सिंह, पिता ठाकुर प्रसाद के अलावे केशो मांझी, सागर मांझी, नवादा रजौन के नाम शामिल है. तीनों जख्मियों में ट्रैक्टर चालक की स्थिति ज्यादा गंभीर बतायी जा रही है. घटना के संबंध बताया जा रहा है कि चालक ने अचानक अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे यह ट्रैक्टर अचानक पलट गयी. इधर इस घटना के बाद रजौन थाना पुलिस भी रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन