Liquor Seizure: शराब तस्करों की साजिश नाकाम,पुलिस ने टाटा टियागो गाड़ी के साथ 570 बोतल शराब पकड़ी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Aug 2024 8:46 PM
Sitamarhi News :
बौंसी पुलिस ने 570 बोतल विदेशी शराब, कुल 200.7 लीटर, के साथ एक टाटा टियागो वाहन को जब्त किया. झारखंड से शराब लेकर आ रही गाड़ी का पीछा कर चालक भागने में सफल रहा.
Liquor Seizure: बौंसी पुलिस की मुस्तैदी से रविवार को 570 बोतल विदेशी शराब के साथ एक वाहन को जप्त किया गया है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा टाटा टियागो गाड़ी का पीछा किया गया था. झारखंड से शराब लेकर टाटा टियागो गाड़ी भलजोर के रास्ते बिहार में प्रवेश की थी. पुलिस को देखने के बाद वाहन चालक से तस्कर के द्वारा वाहन भगाया जाने लगा. पुलिस की सक्रियता से घबरा कर नयागांव रेलवे ब्रिज के पास वाहन खड़ा कर चालक फरार हो गया.
Liquor Seizure: 570 बोतल में 200.7 लीटर विदेशी शराब हुई जब्त
वाहन की तलाशी लेने पर 570 बोतल में 200.7 लीटर विदेशी शराब जप्त की गयी. उक्त मामले में पुलिस ने मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान आरंभ कर दिया है. शराब तस्कर की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










