इंटर की परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्र सड़क हादसे में घायल
Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 06 Feb 2026 8:57 PM
??????????????
पुनसिया-धोरैया मुख्य मार्ग पर मकेशर मोड़ के समीप शुक्रवार को एक अनियंत्रित सीएनजी ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी.
धोरैया. पुनसिया-धोरैया मुख्य मार्ग पर मकेशर मोड़ के समीप शुक्रवार को एक अनियंत्रित सीएनजी ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में बाइक पर सवार तीन छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार, तीनों युवक रजौन के भूसिया कॉलेज से इंटर की परीक्षा देकर घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान मकेशर मोड़ के पास अज्ञात सीएनजी ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. घायलों की पहचान इसी थाना क्षेत्र के चलना गांव निवासी मोहम्मद कयूम का 19 वर्षीय पुत्र अमीर अंसारी, मोहम्मद इमरान का 18 वर्षीय पुत्र मोहम्मद इंजमामुल और भगवानपुर गांव निवासी मोहम्मद सज्जाद का 18 वर्षीय पुत्र मोहम्मद नेसार के रूप में की गयी है. स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा तीनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मोहम्मद अमीर की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










